चीनी ही नहीं, ये चीजें भी बढाती हैं शुगर लेवल

चीनी ही नहीं, ये चीजें भी बढाती हैं शुगर लेवल

सेहतराग टीम

आज के समय हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है। पहले एक निश्चित उम्र में लोगों को डायबिटीज होती थी लेकिन अब कम उम्र से ही लोग डायबिटीज के शिकार होने लगते हैं। आप डायबिटीज की बीमारी को तब ही किया जा सकता है जब खून में शुगर लेवल संतुलित हो। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि व्यक्ति ब्लड शुगर लेवल यानी खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखे। इसके आलावा डायबिटज को काबू रखने के लिए खान-पान का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। एक सवाल यह भी है कि अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ चीनी या चीनी से बनी चीजें खाने से ही डायबटीज बढ़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे खान-पान में शामिल होने वाली बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो शुगर लेवल को बढाती हैं। आइए जानते हैं इन्हीं चीजों के बारे में...

पढ़ें- डायबिटीज के रोगी भूल कर भी ना खाएं ये तीन खाद्य पदार्थ, हो सकता है भारी नुकसान

ज्यादा तला-भुना खाना

तला-भुना हुआ खाना से हमारे शरीर का शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। तला-भुने हुए खाना या पदार्थ में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है। रिफाइंड तेल में तला भोजन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है। इसीलिए अक्सर डॉक्टर भी तला-भुना खाना खाने से मना करते हैं।

आलू, शकरकंद वगैरह

डायबिटीज के मरीजों को आलू और शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू और शकरकंद में स्टार्च भी होता है। हां कभी कभार कम मात्रा में इनका सेवन कर सकते हैं, जैसे अगर आपको शकरकंद खाना हो तो बहुत ही कम मात्रा में उबली हुई शकरकंद को खा सकते हैं। आमतौर पर इसे कम से कम खाना ही अच्छा है।

डेयरी उत्पाद

फुल क्रीम दूध और आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पादों में सैचुरेटेड फैट होता है। डायबिटीज के मरीजों को ये सब खाने से बचना चाहिए। हालांकि वे लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

मीट

रेड मीट, बीफ, सेलमन आदि कोलेस्ट्रॉल के साथ शुगर लेवल भी बढ़ाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट्स होता है। इन चीजों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का खतरा बढ़ता है।

सफेद चावल, सामान्य ब्रेड वगैरह

सफेद चावल और सामान्य ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर तत्वों की कमी होती है। यह शर्करा में बदलने लगता है और इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। सफेद चावल और ब्रेड की जगह डायबिटीज के मरीज ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।

कैन्ड फूड

डायबिटीज के मरीजों के लिए कैन्ड फूड भी नुकसानदेह होते हैं। उन्हें कुकीज, पीनट बटर और चिप्स जैसे पैकेज्ड ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थ की मनाही रहती है। ट्रांस फैट से इंसुलिन प्रतिरोध और मोटापा बढ़ता है। यह सब डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

ये 6 लक्षण हैं डायबिटीज होने के सटीक संकेत

डायबिटीज में दलिया खाना फायदेमंद क्यों है? जानिए यहां

ये चूर्ण कर सकता है आपकी डायबिटीज कंट्रोल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।